भरतनाट्यम कलाकार अरूपा लाहरी

Narendra Dubey
By -
0
सुश्री अरूपा लाहिरी 
*****
   प्रसिद्ध कलाकार, भरतनाट्यम के लिए उनके विशेष योगदान के लिए युवा संगीत नाटक अकादमी अवार्ड से सम्मानित सुश्री अरूपा लाहिरी जी को #विश्व_नृत्य__दिवस पर शुभकामनाएँ । आप अपनी कला साधना से नृत्य विधा को समृद्ध कर नयी पीढ़ी को कला संस्कार देने का महत्तर कार्य कर  रही हैं । 
 अरूपा जी खुद तो A grade कलाकार के रूप में समादृत हैं । देश के सभी प्रसिद्ध  नृत्य समारोहों में उनकी प्रस्तुतियों को सराहा गया है । साथ ही उन्होंने भरतनाट्यम की महत्ता को दूर देशों में प्रसारित किया है । उन्होंने  Performer Teacher,  कोरियोग्राफर और कला निर्देशक के रूप में  दर्जनों देशों में जाकर इस कला की सेवा की है । अंग्रेजी साहित्य में एम .फिल . अरूपा जी वर्तमान में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र ( IGNCA ) के Regional Centre बड़ोदरा में  Regional director हैं । स्पिक मैके के मंच से भी उन्होंने भारत वर्ष के सुदूर क्षेत्रों में जाकर छात्र छात्राओं को  नृत्य विधा की बारीकियों से परिचित कराया और इस विधा के प्रति नयी पीढ़ी में रूझान पैदा किया ।
#worlddanceday2026 के अवसर पर मैं अरूपा लाहरी जी की कला साधना को नमन करता हूँ  और उनके सुखद और यशस्वी जीवन की मंगल कामना करता हूँ ।
- नरेन्द्र दुबे
#NarendraDubey 
#ArupaLahiry 

✍️ लेखक के बारे में (About the Author)

मध्य प्रदेश निवासी नरेंद्र दुबे स्वतंत्र पत्रकार एवं लेखक़ हैं | 1982 सें स्वतंत्र पत्रकारिता | 1985 मे राष्ट्रीय दैनिक जनसत्ता (दिल्ली) से बतौर संवाददाता सम्बद्ध हुए | दो दशक तक जनसत्ता के लिए लेखन | देश की विभिन्न पत्र पत्रिकाओ मे रिपोर्ताज और फीचर प्रकाशित| विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में अतिथि वक्ता बुंदेलखंड अंचल में सरकारी एवं गेर सरकारी स्तर पर सामाजिक कार्यों से प्रतिबद्धता पर्यावरण वाहिनी रोगी कल्याण समिति समिति हिंद मजदूर किसान पंचायत जल बिरादरी और पंचायत राज पदाधिकारी के प्रशिक्षण से सम्बद्धता | पिछले चार दशक से साहित्यिक संगठनों से सम्बद्धता कविता, लेख, निबंध एवं समीक्षा विधा मे सतत लेखन | हिंदुस्तानी साहित्य अकादमी द्वारा श्रेष्ठ समीक्षक़ का सम्मान संप्रति - स्वतंत्र लेखन एवं प्रबोधन

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)